फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Voters missed first class, 57.53 percent votes cast

Bulandshahar News: प्रथम श्रेणी से चूके मतदाता, 57.53 फीसदी पड़े वोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Voters missed first class, 57.53 percent votes cast
मतदान संपन्न होने के बाद नई अनाज मंडी में ईवीएम जमा कराते कर्मचारी। संवाद
बुलंदशहर। जिले में उम्मीदों के मुताबिक इस बार मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया। मत प्रतिशत 60 फीसदी तक भी नहीं पहुंच सका। बुलंदशहर लोकसभा सीट पर 56.41 फीसदी और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट की दो विधानसभाओं में 60.34 फीसदी मतदान हुआ। पूरे जिले में कुल मतदान प्रतिशत 57.53 फीसदी रहा। जिले में 26.44 लाख में से 15.21 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

घनी आबादी वाले कुछ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक बूथों पर मतदाताओं की लाइनें देखी गईं। कुछ बूथ ऐसे भी थे जहां मतदाता सुबह तय समय से आधा घंटा पहले ही बूथ पर पहुंच गए थे। खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के कुल 7.89 लाख में से 4.76 लाख और बुलंदशहर लोकसभा सीट की पांचों विधानसभा क्षेत्र के 18.55 लाख में से 10.4 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह के समय मतदाताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। अंतिम आंकड़े जारी हुए तो मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी को भी नहीं छू सका। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा गिरकर 57.53 फीसदी तक ही पहुंच गया। जिले में कुल 26,44,250 मतदाताओं में से 13,86,129 पुरुष, 12,58,027 महिला और 94 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान के बाद भी मतदान प्रतिशत कम रहा। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम और वीपी पैट मशीन को नई मंडी स्थित स्ट्रांग में जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




मौसम रहा मेहरबान

शुक्रवार को मतदान के दिन मौसम पूरी तरह से मेहरबान रहा। इस दौरान गर्मी भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही, लेकिन इसके बाद भी अपेक्षित मतदाता घर से बाहर नहीं निकले। शाम के समय बादल छाने के बाद ठंडी हवा भी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधानसभावार मतदान प्रतिशत

विधानसभा का नाम
2024


2019

अंतर

बुलंदशहर

58.89


62.60

-3.71

स्याना


57.58


62.50

-5.00

शिकारपुर

55.55


62.50

-6.95


डिबाई

54.97


60.30

-5.33

अनूपशहर
55.07


56.50

-1.43

सिकंदराबाद

61.27


62.00

-0.73

खुर्जा


59.42


64.00

-4.58










शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कुछ गांवों में लोगों ने मतदान बहिष्कार की बात कही थी लेकिन लोगों को समझा दिया गया था। जिसके बाद लोगों ने मतदान किया। जिन मशीनों में खराबी आई थी, उन्हें भी समय पर बदलवा दिया गया था। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed