{"_id":"585042384f1c1b666f64ab57","slug":"viral-videos-of-the-abuse-abisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए को गाली देने का वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीएसए को गाली देने का वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एबीएसए लखावठी को गाली देने का वीडियो वायरल होने पर उप्र अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक/बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार बैठक कर बीएसए को शिकायत देकर आरोपी शिक्षक और उसके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम और इंद्रजीत सिंह जारचा ने बताया कि नौ दिसंबर को एबीएसए लखावठी को मोबाइल पर क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक और उसके बेटे ने गाली-गलौच की थी। पिता-पुत्र ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर एबीएसए को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके विरोध में एसोसिएशन ने बैठक कर बीएसए को शिकायत दी है। इस दौरान सीता राम, विजयपाल गौतम, देवपाल, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, सतेंद्र कुमार, अरविंद राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन