{"_id":"66e9bc5cd01dfc60d5048995","slug":"viral-fever-is-causing-chest-tightness-and-pain-in-the-ribs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-122093-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वायरल बुखार से सीने में हो रही जकड़न, पसलियां कर रही दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वायरल बुखार से सीने में हो रही जकड़न, पसलियां कर रही दर्द
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में प्रतिदिन वायरल बुखार के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। वायरल बुखार के मरीजों में सिरदर्द और आंखों में दर्द के लक्षण मिल रहे थे। अब मरीज सीने में जकड़न और पसलियों में दर्द की समस्या बता रहे हैं। मंगलवार को 347 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित रहे।
बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व में 200 से 300 के करीब आने वाले वायरल बुखार के मरीज इन दिनों 300 से 400 के करीब आ रहे हैं। प्रतिदिन ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज परामर्श लेने के साथ जरूरी जांच भी करवा रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि बारिश के बाद से वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। मरीजों को स्वस्थ होने में इस बार 10 से 15 दिन लग रहे हैं। वायरल बुखार के मरीज सीने में जकड़न और पसलियों में दर्द की समस्या बता रहे हैं। संबंधित को परामर्श के साथ जरूरी दवाएं और जांच आदि कराई जा रही है।
--
मलेरिया पॉजिटिव का मिला एक और मरीज
जिले में मलेरिया बुखार के मरीज धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि 15 सितंबर को नगर के धमैड़ा ड्डडा निवासी एक युवक की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संबंधित का उपचार चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि जिले में डेंगू के अभी तक तीन मरीज मिले, इनमें एक की मौत हो चुकी है। मलेरिया के अभी तक 36 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
--
ऐसे करें बचाव
- पौष्टिक आहार के साथ हल्का गुनगुना पानी पीएं।
- शीतल पेय पदार्थ का सेवन न करें।
- अधिक मसालेदार व चिकनाईयुक्त पदार्थ न खाएं।
--
कोट
ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श एवं जरूरी दवा दी जा रही है। गंभीर मरीज को भर्ती करा दिया जाता है। - डॉ. प्रदीप राना, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल