फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   village festival

गांव महोत्सव : रागिनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमर उजाला के गांव महोत्सव कार्यक्रम में दूसरे दिन शनिवार को रागिनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इसके अलावा अमित शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों की ओर से पेश किए गए नृत्य और रागनी गायन पर लोगों ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में शामिल हुए किसानों ने विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली। महिलाएं और लोगों ने स्टॉलों से खरीदारी की। अच्छा कार्य करने वाले किसान, ग्राम प्रधान, व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को लगातार दूसरे दिन पुरानी जेल परिसर में गांव महोत्सव के दौरान ग्रामीण परिवेश की छटा देखने को मिली। इस दौरान एसबीएमटी कालेज, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, आईपी कालेज, वेटनर्स एयरफोर्स स्कूल और रूही डांस एकेडमी की बालिका ने अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति का बना दिया। लोगों और युवाओं ने तालियां बजाते हुए उनका स्वागत किया और तारीफ की। कार्यक्रम में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर अतुल कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख शिकारपुर पंकज गौतम ने बच्चों की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। इसके अलावा अमित शर्मा एंड पार्टी के तत्वावधान में सिकंदराबाद से आई रागनी गायिका शिवानी, रुस्तम सागर, संगीतकार दीपक शर्मा, विष्णु भारती, चेतन सिंह की प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने आज के समय में दोस्तों द्वारा किए जा रहे विश्वासघात व अन्य विषयों को लेकर रागनी की प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन

मंच का संचालन डॉ. अनीता त्यागी और दीप्ति सिंह ने किया।
यह लोग रहे मौजूद : अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम, भाजपा महामंत्री संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मांगेराम, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय के नोइंग खिलाड़ी व तीनों सेना के कोच शांति स्वरूप, सेंट मोमिना स्कूल के चेयरमैन शाह फैसल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग और राजेश गर्ग, प्रगतिशील किसान बृजेश शर्मा, मशरूम की उन्नत खेती करने वाली हेमलता, प्रीतम सिंह, संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल, कमेटी अध्यक्ष वैभव गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा, नगर महामंत्री तरुण मित्तल, नगर संगठन मंत्री योगेश बंसल, तुषार अग्रवाल, इजराइल खान, व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष राकेश मित्तल, अशोक मित्तल, रविंद्र गोयल, राजू वर्मा, दीपू त्यागी, प्रीतम कुमार, गौरव जिंदल, नरेश वर्मा, मुकेश गिरि, राहुल राज, लोकेश बृजवासी, नवीन शर्मा, सचिन, उद्योग व्यापार मंडल भारत के शिकारपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, गांव हिरनौट प्रधान दिवाकर सिंह, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, जिलाध्यक्ष जगमाल मावई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव उपेंद्र मलिक, विधानसभा अध्यक्ष खालिद, उपाध्यक्ष मुनेंद्र, बबलू और सुनील, सचिव विक्रम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंक कौशिक, तहसील अध्यक्ष विपिन जादौन, धमरावली प्रधान कृपाल सिंह, नौसाना प्रधान जसवंत भारती, काहिरा प्रधान ओमप्रकाश, ऐमनपुर प्रधान अरविंद, सुनहेरा प्रधान नौशाद अली, मचकौली प्रधान ओमवीर सिंह, राजेंद्र प्रधान, इस्माइला प्रधान सुखराम, सबदलपुर प्रधान रंजीत, अजीतपुर प्रधान रामगोपाल, मामन खुर्द प्रधान राम गोपाल, उदयवीर, ईसनपुर प्रधान उदयवीर, शेखपुर प्रधान उदयवीर, बागवाला प्रधान मासूम अली, रमपुरा प्रधान योगेश, वैष्णवी मोटर्स के दीपक भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. सुमित ने बताया कि गांव महोत्सव में जेपी हॉस्पिटल चिट्टा की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की फ्री जांच की गई। जिसमें 274 लोगों की मौक पर ब्लड शुगर की जांच की गई, इसके अलावा 134 अन्य मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. जगदा नंद झा ने ह्रदय रोगों के कारण और बचाव, डॉ. कपिल कुमार अग्रवाल ने दूरबीन विधि से सर्जरी के फायदे और डा. नीतू गर्ग ने अंडाशय में गांठों के कारण और बचाव के बारे में लोगों और महिलाओं को जानकारी दी। जेएस पीजी कालेज सिकंदराबाद, शाह जी डेयरी सिकंदराबाद, समृद्धि क्रॉप केमिकल सिकंदराबाद, तेज चायपत्ती, कृभको खाद, आबी नोर्थ लैंड कालेज दादरी, मॉडन एकेडमी गुलावठी, मॉडन पब्लिक स्कूल, माशा होंडा, गर्ग हॉस्पिटल, देवेंद्र एग्रीकल्चर, वैभव कालेज, वैष्णव मोटर, कृष्णा ऑटो मोबाइल, पिनेकल स्कूल, सीआईएमटी, आजाद पब्लिक स्कूल, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल, सदाशिव एन्क्लेव, दीवान पब्लिक स्कूल, नवीन मुस्कान, मेरठ लाइफ लाइन हॉस्पिटल, वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेदिक कालेज, वेटनर्स एयरफोर्स स्कूल, एनपीएस स्कूल, मोनाड यूनिवर्सिटी, एससीआईबीएफ नोएडा और बादल चूर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed