फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of veterinarian taking bribe goes viral, answer sought

Bulandshahar News: पशु चिकित्सक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जवाब तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक पशु चिकित्सक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जो नगर क्षेत्र स्थित पशु अस्पताल पर तैनात पशु चिकित्सक का बताया जा रहा है। सीवीओ ने चिकित्सक से जवाब तलब किया है। साथ ही कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

अंसारी रोड बाजार के पास सदर पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सक डाॅ. सोमेश गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह रिश्वत के तौर पर रुपये मांग रहे हैं। इसमें वह कुछ राशि नगद और कुछ राशि मोबाइल पर फोन-पे पर डालने की बात कह रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल शर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। यह वीडियो कुछ पुराना है। इसमें 100 रुपये के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। इस पर पशु चिकित्सक का स्पष्टीकरण तलब करते हुए जांच रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के निर्देश लेने के लिए डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

डाॅ. सोमेश गुप्ता का कहना है कि अस्पताल सभी उपचार निशुल्क होता है लेकिन वगीकृत कत्रिम गर्भाधान का शुल्क लिया जाता है। उन्होंने किसी से रिश्वत का कोई पैसा नहीं लिया है। जो भी वीडियो में दिखाया जा रहा है, वह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed