फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of student sweeping goes viral, BSA asks for clarification

Bulandshahar News: छात्रा का झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Video of student sweeping goes viral, BSA asks for clarification
शिकारपुर। क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में छात्रा द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियाे बीएसए को मिलने के बाद संबंधित स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वायरल वीडियो क्षेत्र के गांव सरावा स्थित परिषदीय स्कूल का है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों से काम कराने और झाड़ू लगवाने के लगातार मामले सामने आते रहे हैं। इन पर विभागीय अधिकारियाें की ओर से कार्रवाई भी होती रही है। वहीं, बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक स्कूल में छात्रा झाड़ू लगाती दिख रही है। कमरों में शिक्षकों द्वारा छात्रों को पढ़ाने की आवाज आ रही है। यह वीडियो बीएसए तक पहुंच गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि छात्रा द्वारा झाड़ू लगाने वाला वायरल वीडियो शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरावा स्थित परिषदीय स्कूल का है। इसमें एक छात्रा झाड़ू लगा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर स्कूल से स्पष्टीकरण मांग लिया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह के मामलों को किसी भी सूरत में नजरंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed