फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of making roti by spitting goes viral, accused arrested

Bulandshahar News: थूक कर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Video of making roti by spitting goes viral, accused arrested
पहासू के अटेरना गांव में शादी समारोह के दौरान थूककर रोटी बनाने के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट ।
पहासू। अटेरना गांव में शादी समारोह के दौरान थूक कर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले ग्रामीण प्रशांत शर्मा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हरकत के पीछे क्या कारण था, यह पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन



अटेरना गांव निवासी प्रशांत शर्मा ने बताया कि रविवार को गांव में रहने वाले विक्रम कुमार वाल्मीकि की बेटी की शादी थी, जिसमें वह भी गए थे। खाने में रोटी की कमी हो रही थी, जिसके चलते वह पीछे हलवाई के पास चले गए। वहां पर भट्टी में नान रोटी बन रही थी, जहां उन्होंने देखा कि नान रोटी बनाने वाला कारीगर आरोपी दानिश निवासी पठान टोला मोहल्ला पहासू कस्बा थूक कर रोटियां बना रहा था।
विज्ञापन

हर रोटी को भट्टी में डालने से पहले उस पर थूक रहा था। इसका प्रशांत ने वीडियो बना लिया। इसकी शिकायत प्रशांत ने पुलिस से की। आरोप लगाया कि इस तरह से थूक से लगी रोटियां परोसी जा रही थीं। आरोपी ने हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया, जिससे सभी ग्रामीणों में रोष है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो और तहरीर के आधार मोहल्ला पठान टोला निवासी दानिश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed