फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video made after raping a girl

Bulandshahar News: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Video made after raping a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने उसके पिता और भाई की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी कई बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता की बीते दिनों शादी होने के बावजूद आरोपी उसे परेशान कर रहा है। बीते दिनों आरोपी ने उसके भाई पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

नई मंडी चौकी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि गांव निवासी एक युवक उनकी पुत्री पर बुरी नजर रखता था। जनवरी 2022 में उनकी पुत्री घर से खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी युवक ने उसको भाई व पिता की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसे आरोपी ने वायरल करने की धमकी देकर कई बार बाद में भी दुष्कर्म किया। करीब दो माह बाद पीड़िता ने अपनी मां व पिता को इस बाबत जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि वह लोक लाज के डर से चुप रहे लेकिन आरोपी उन्हें व उनकी पुत्री को परेशान करता रहा। पीड़ित ने अपनी पुत्री की शादी भी कर दी। इसके बावजूद आरोपी उसे फोन कर परेशान कर रहा है। 26 मार्च को पीड़ित का पुत्र खेतों की ओर दौड़ लगाने के लिए गया था। जहां आरोपी युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे रोक लिया। साथ ही उसकी पिटाई करते हुए जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी उसे व परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने हमले के बाद थाने पर भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed