{"_id":"626c1a4ff738ae3af573bfe7","slug":"vedio-virul-bulandshahr-news-gbd237651971","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक कटवा रहे नौनिहालों से घास, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक कटवा रहे नौनिहालों से घास, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कपसाई महमूदपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में घास काटते बच्चे
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक कटवा रहे नौनिहालों से घास, वीडियो वायरल
ऊंचागांव। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सुधार नहीं हो रहा है। शिक्षकों के आए दिन कारनामे उजागर हो रहे हैं। अब क्षेत्र के गांव कपसाई स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक नौनिहालों से घास कटवा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बीएसए ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
गांव कपसाई महमूदपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल का शुक्रवार को बच्चों से घास कटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से शिक्षा विभाग अंजान बना हुआ है। अध्यापकों द्वारा बच्चों से झाड़ू लगवाने, घास कटवाने के मामले पहले भी प्रकाश में आते रहे। जहां सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है। वहीं शिक्षा विभाग अपनी आदतों से बाज आने को तैयार ही नहीं है। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और संबंधित अध्यापकों पर कार्रवाई भी हुई है। बावजूद इसके शिक्षकों में सुधार नहीं दिख रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्र के एबीएसए को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।