फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP government completed four years

अपराधियों में दिख रहा खौफ, पीड़ितों को मिला न्याय : अशोक कटारिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
UP government completed four years
महिला को पोषक आहार भेंट करते प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : BULANDSHAHR
अपराधियों में दिख रहा खौफ, पीड़ितों को मिला न्याय : अशोक कटारिया
विज्ञापन

बुलंदशहर। नुमाइश मैदान स्थित रविंद्र नाट्यशाला में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम हुआ। इसमें जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों में खौफ दिखा है तो पीड़ितों को न्याय मिला है।
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया व डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है। महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। सरकार ने प्रदेश में नई सड़कों का निर्माण करा यातायात को सुगम बनाया है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाए जाने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने गर्भवती लाभार्थी महिलाओं को फल एवं पौष्टिक आहार बांटा। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व ओडीओपी ऋण वितरण योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को चेक और टूल किट का वितरण किया। इस दौरान सदर विधायक ऊषा सिरोही, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय समेत विभागों के अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीबीनगर और अहमदगढ़ में प्रभारी मंत्री ने लगाई चौपाल
बीबीनगर/अहमदगढ़। यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने ग्राम अहमदगढ़ और बीबीनगर के गांव कुचेसर में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल के सुशासन की याद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने फिर ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने पांच लाख भर्तियों का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा किया है जो पूर्व सरकारों द्वारा की गई भ्रष्टाचार ग्रसित भर्तियों के लिए एक आइना है। अहमदगढ़ में सभा का संचालन कुश शर्मा ने किया। सभा की अध्यक्षता बेनी प्रसाद पूर्व प्रधान ने की। इस अवसर पर विनय शर्मा, राजा चौधरी, भूपेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, सुभाष तेवतिया, यशोदा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed