{"_id":"67893db2f133380ce70ccc5f","slug":"up-board-if-the-standards-are-not-met-then-the-examination-centers-will-be-changed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-128176-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : मानकों पर खरे नहीं उतरे तो बदले जाएंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : मानकों पर खरे नहीं उतरे तो बदले जाएंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने से पहले केंद्रों पर परीक्षार्थियों से जुड़ी सुविधाओं और मानकों को परखा जाएगा। नकल पर रोक लगाने और परीक्षार्थियों की सुविधाओं के मद्देनजर इन केंद्रों पर 26 जनवरी से पहले सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसकी जिम्मेदारी राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जांच में सीसीटीवी कैमरे के साथ अन्य व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। कमी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। हर केंद्र पर छात्र संख्या के अनुसार पेयजल, शौचालय, बैठने की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जिम्मेदारी राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की होगी। मानकों के पूरा नहीं मिलने पर केंद्र को बदला जाएगा।
जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86,786 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत 43,848 और इंटरमीडिएट के संस्थागत 40,298 छात्र-छात्रा शामिल हैं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 267 और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 2,373 छात्र-छात्रा शामिल हैं।