फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board Exam: More than four thousand examiners will conduct the exam

यूपी बोर्ड परीक्षा: चार हजार से अधिक परीक्षक कराएंगे परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: More than four thousand examiners will conduct the exam
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जारी हैं। इस बार चार हजार से अधिक परीक्षक परीक्षा कराएंगे। सभी 110 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर, 16 जोन में बांटा जाएगा। साथ ही सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 87,493 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में पंजीकृत 24,040 छात्र और 20,248 छात्रा शामिल हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट के पंजीकृत 43,205 में से 24,181 छात्र और 19,024 छात्रा शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरशोर से चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है। इसे सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ केंद्रों पर परीक्षक तैनात करने के साथ केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात करने का भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही बोर्ड को अनुमति के लिए भेज दी जाएगी। इसी के साथ सभी केंद्रों की भौतिक व्यवस्थाओं का एक बार फिर से सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा शासन से मिले दिशा-निर्देश अनुसार ही कराई जाएगी। इसी के तहत तैयारी की जा रही है। जल्द ही सभी तैयारी पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed