फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unlock 4: All schools and colleges will remain closed in the district till September 30

अनलॉक 4: जनपद में 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unlock 4: All schools and colleges will remain closed in the district till September 30
अनलॉक 4: जनपद में 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के चलते सभी गतिविधियों पर विराम लग गया था। धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ गतिविधियों को अनुमति मिल गई। अब सरकार ने अनलॉक-4 की घोषणा की है। कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य लोगों को राहत मिली है।
शासन के आदेश पर डीएम रविन्द्र कुमार ने अनलॉक-4 के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिली है वह केवल कंटेनमेंट जोन को छोड़कर ही हो सकेगी। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन होगा। अनलॉक-4 में सभी स्कूल कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। 21 सितंबर से सभी सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों की गतिविधियों को (अधिकतम 100 लोग) शुरू करने की अनुमति होगी, जिसमें फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग, हाथ धोने की व्यवस्था अनिवार्य होगी। साथ ही सभी सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, सभागार और इस प्रकार के अन्य स्थान बंद रहेंगे। ओपन एयर थिएटर को 21 सितंबर से शुरू करने की अनुमति होगी। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 सितंबर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू
बुलंदशहर। कोविड-19 को लेकर गतिविधियों को प्रारंभ करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा विश्वकर्मा पूजा, संयुक्त प्रवेश पॉलिटेक्निक परीक्षा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्याय की अवशेष परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम रविन्द्र कुमार ने जिले में धारा-144 लागू की है। इस धारा का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed