फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Under bright sunshine at the feeling of cold

चटख धूप ने कम िकया ठंड का अहसास

Thu, 19 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Under bright sunshine at the feeling of cold
धूप में बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
कई दिन से कड़ाके की सर्दी के बाद बृहस्पतिवार को चटख धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह हल्का कोहरा और फिर तेज धूप से मौसम खुशगवार रहा। बता दें कि इस बार कभी अधिक सर्दी तो कभी गर्माहट के अहसास के साथ मौसम करवट लेता रहा।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी होने और बादल छाए रहने से पिछले कई दिन से ठंड का दौर जारी रहा लेकिन बृहस्पतिवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 व शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार मौसम बदलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से ट्रेनें लेट, यात्री करते रहे वेट
घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से कोहरा रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।


ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को घंटों भूखे प्यासे रहकर सफर तय करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। गोमती, संगम और महांनदा 7 घंटे, ब्रह्मपुत्र 8, कालका 6, मुरी 5  और  कालिंदी 3 घंटे की देरी से पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed