फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uncle misdeed with minor niece in Bulandshahr

यूपी: बुलंदशहर में चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, पहले भी दरिंदगी का शिकार हो चुकी थी पीड़िता

Fri, 22 Sep 2023 07:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

13 वर्षीय किशोरी गांव में अपने चाचा के पास रहती है। जबकि उसके पिता गाजियाबाद में रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पिछले एक वर्ष से किशोरी चाचा के पास रहती थी।

विज्ञापन
Uncle misdeed with minor niece in Bulandshahr
चाचा ने भतीजी संग किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने नाबालिग भतीजी संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

रिक्शा चलाकर परिवार पालते हैं पीड़िता के पिता
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी गांव में अपने चाचा के पास रहती है। जबकि उसके पिता गाजियाबाद में रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पिछले एक वर्ष से किशोरी चाचा के पास रहती थी। गुरुवार को किशोरी की चाची खेत पर काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान मौका पाकर चाचा भतीजी को एक कमरे में ले गया और जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दो बार दरिंदगी कर चुका था चाचा
पीड़िता को घटना की किसी को जानकारी देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। बाद में पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर अगौता थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर अगौता थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने पुलिस को बताया की आरोपी दो बार पहले भी घटना को अंजाम दे चुका है। बाद में किशोरी ने थाने पर पहुंचकर चाचा को नामजद करते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed