फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uma bharti

किसान बताएं आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक : उमा भारती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uma bharti
बुलंदशहर : सिकंदराबाद में कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय ? - फोटो : SIKANDRABAD
किसान बताएं आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक : उमा भारती
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि किसान आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक, इस पर पहले किसानों को अपना रुख स्पष्ट करना होगा। उसके बाद ही किसानों के साथ वार्ता संभव हो सकेगी।
नगर के होली मेला रोड स्थित राजा रेजीडेंसी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान लखनऊ कूच की बात करते हैं। किसानों का आंदोलन किसान आंदोलन नहीं रह गया है बल्कि राजनीतिक आंदोलन हो गया है। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव को ध्यान में रखकर किसान आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा सफाई के मुद्दे पर बोलीं- इसका जवाब वही देंगे, जिनके पास है मंत्रालय
गंगा की सफाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गंगा कितनी साफ हुई, इसका जवाब तो वही दे सकेंगे, जिनके पास मंत्रालय है। महंगाई के मुद्दे पर भी वह जवाब देने से बचती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ रीता सिंह, रणधीर सिंह, हरीश लोधी, राजा लोधी, धर्म सिंह लोधी, कपिल सिंह, आनंद लोधी, राहुल गुप्ता, छवि लोधी, मनोज लोधी, सुरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed