{"_id":"61082e918ebc3e8423541460","slug":"uma-bharti-sikandrabad-news-gbd223425842","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बताएं आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक : उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बताएं आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक : उमा भारती
विज्ञापन
बुलंदशहर : सिकंदराबाद में कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय ?
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान बताएं आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक : उमा भारती
सिकंदराबाद। नगर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि किसान आंदोलन राजनीतिक है या अराजनीतिक, इस पर पहले किसानों को अपना रुख स्पष्ट करना होगा। उसके बाद ही किसानों के साथ वार्ता संभव हो सकेगी।
नगर के होली मेला रोड स्थित राजा रेजीडेंसी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान लखनऊ कूच की बात करते हैं। किसानों का आंदोलन किसान आंदोलन नहीं रह गया है बल्कि राजनीतिक आंदोलन हो गया है। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव को ध्यान में रखकर किसान आंदोलन किया जा रहा है।
गंगा सफाई के मुद्दे पर बोलीं- इसका जवाब वही देंगे, जिनके पास है मंत्रालय
गंगा की सफाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गंगा कितनी साफ हुई, इसका जवाब तो वही दे सकेंगे, जिनके पास मंत्रालय है। महंगाई के मुद्दे पर भी वह जवाब देने से बचती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ रीता सिंह, रणधीर सिंह, हरीश लोधी, राजा लोधी, धर्म सिंह लोधी, कपिल सिंह, आनंद लोधी, राहुल गुप्ता, छवि लोधी, मनोज लोधी, सुरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।