फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths died in two road accidents

Bulandshahar News: दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in two road accidents
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र में बुधवार रात को दो अलग-अलग जगह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर के भगवंतपुर गांव निवासी 38 वर्षीय रिंकू पुत्र पृथ्वीराज अरनिया मौजपुर गांव के बाहर साइकिल ठीक करने की दुकान करता था। रात को वहीं पर रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात को अरनिया गांव के मोड़ के पास रिंकू पैदल दुकान पर पर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जंक्शन चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल रिंकू को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा अरशिया कंपनी कंपाउंड के बाहर 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों ने बताया कि उक्त युवक कई दिनों से वहीं पर घूम रहा था और भीख मांगकर खाना खाता था। पुलिस ने मृतक शिनाख्त कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत वाहन की टक्कर से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

पैदल चल रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर
छतारी। थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी नन्नू सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी रेनू किसी काम से छतारी कस्बा में जा रहा थी। कस्बा पहुंचने पर गौड़ अस्पताल के सामने बाइक सवार ने उनकी पत्नी रेनू को टक्कर मार दी और आरोपी वहां से भाग गया। राहगीरों ने रेनू को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं रेनू को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पति नन्नू सिंह ने थाने में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रेनू का अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed