फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two vehicle collided in fog two dead.

कोहरे में भिड़े वाहन, दो की मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
two vehicle collided in fog two dead.
कोहरे और शीतलहर के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



रविवार रात और सोमवार सुबह कोहरे के चलते कई स्थानों पर हादसों में दो साइकिल सवारों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।


गुलावठी-हापुड़ मार्ग पर ग्राम मोड़ी के निकट वैगनआर कार और बाइक की भिड़ंत में ग्राम ऐंचाना निवासी तनवीर (19) पुत्र रफीक की मौत हो गई है।


 तनवीर रविवार की देर शाम गांव ह्दयपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। सामने से आ रही वैगनआर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।



गंभीर रूप से घायल तनवीर की मौके पर मौत हो गई। उधर,  हाईवे स्थित हजरतपुर पूठरी के पास रविवार रात अलीगढ़ से आ रही तेज रफ्तार कार को विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनयित्रिंत होकर सड़क किनारे पलट गई।



दुर्घटना में कार सवार अलीगढ़ निवासी राजीव, सुमन, हरीश और सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर रात सभी घायलाें को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।  कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी लक्ष्मन (30) पड़ोस के गांव देवीनगला से दवाई लेकर लौट था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रास्ते में एक ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed