फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people killed in separate road accidents.

Bulandshahar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद देहात/ककोड़। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गांव बिलसूरी में शनिवार की रात 9ः30 बजे सड़क पार कर रहे बिलसूरी निवासी पिंटू (40) को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीण पिंटू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंटू अपनी बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था। बताया गया कि पिंटू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं, कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना में उसके छोटे भाई और पिता की भी मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।

दूसरा हादसा रविवार की सुबह ककोड़ क्षेत्र के सुनपेड़ा नहर पर हुआ। अनिल निवासी टप्पल-खैर जनपद अलीगढ़ नोएडा से बाइक से गांव जा रहे थे। सुनपेड़ा नहर की पटरी पर उनकी ईको कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि अनिल नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार को वह घर आ रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed