फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people including a BJP leader died in road accidents

Bulandshahar News: अलग-अलग सड़क हादसों में भाजपा नेता सहित दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two people including a BJP leader died in road accidents
हादसे में मृतक भाजपा नेता दीपक लोधी।
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में स्याना और अनूपशहर रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। स्याना रोड पर बाइक सवार भाजपा नेता को अनियंत्रित निजी बस ने टक्कर मार दी। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनूपशहर रोड पर अज्ञात वाहन ने गांव मुरसाना निवासी युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस-एक :
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी दीपक लोधी (28) भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा वर्ग में मंडल उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और स्याना अड्डा के निकट फलों की ठेली लगाकर भरण पोषण करते थे। मंगलवार सुबह दीपक अपने दोस्त की बाइक लेकर कहीं गए थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्याना रोड पर गांव सराय छबीला के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर बस को छोड़कर भाग निकला। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। यात्रियों को पुलिस ने अन्य वाहनों से रवाना किया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


केस- दो :
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी पवन कुमार (21) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाइक लेकर कहीं जाने के लिए निकले थे। गांव के निकट ही उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। किस वाहन की टक्कर से युवक की जान गई है, उसकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed