{"_id":"65108c833aa99a704d0c9605","slug":"two-people-fired-at-each-other-in-the-presence-of-police-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-4703-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस की मौजूदगी में दो लोगों ने एक-दूसरे पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस की मौजूदगी में दो लोगों ने एक-दूसरे पर की फायरिंग
विज्ञापन
शिकारपुर। गांव वाहनपुर के पास पुलिस की मौजूदगी में आपस में झगड़ रहे वाहनपुर व रामबास के दो लोगों ने एक-दूसरे को जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों बाल-बाल बचे। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह खेतों में भाग गए। मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
21 सितंबर को उपनिरीक्षक विनोद कुमार प्रार्थना पत्रों की जांच के सिलसिले में पंचगई होते हुए वाहनपुर जा रहे थे। रास्ते में वाहनपुर से पहले पुलिया पर कुछ लोगों में विवाद होने की आवाज सुनाई दी। जिसपर वह मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। इसी दौरान वाहनपुर निवासी लवित उर्फ लवी और रामबास निवासी सत्यपाल ने एक- दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही की दोनों बाल-बाल बच गए। उपनिरीक्षक ने जब दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों आरोपी खेतों में भाग निकले। उपनिरीक्षक की तहरीर पर वाहनपुर निवासी लवित उर्फ लवी और रामबास निवासी सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ शिकारपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।