फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two patients each came with fever and vomiting and 14 patients came with pain

Bulandshahar News: बुखार-उल्टी के दो-दो, दर्द के पहुंचे 14 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम बदलने पर लोग बुखार, उल्टी एवं बदन दर्द की समस्या से पीड़ित होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर दो बजे तक बुखार और उल्टी के दो-दो और बदन दर्द के 14 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इसमें बुखार और उल्टी के एक-एक, दर्द के चार मरीज भर्ती किए गए। शेष को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अवकाश के चलते जिला चिकित्सालय की ओपीडी सुबह 11 बजे तक चली। इसके बाद आने वाले मरीजों ने इमरजेंसी पहुंच प्राथमिक उपचार कराया। गांव ढकौली निवासी मतलूब अपनी बेटी महक (14) को लेकर इमरजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन

बताया कि उसे बुखार और उल्टी की समस्या हो रही है। उपचार के लिए आया हूं। नगर के कृष्णानगर निवासी कमल उल्टी होने पर बेटे शनि (21) को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। नगर के आत्मसराय निवासी जमीना (65) को बदन दर्द होने पर, अलीगढ़ निवासी राहुल (21) को बदन दर्द व उल्टी होने और दाउदपुर निवासी रंजीत (48) को बुखार होने पर वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
Iओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में बुखार, उल्टी एवं बदन दर्द आदि के मरीज इलाज को आ रहे हैं। बुखार और उल्टी के एक-एक और बदन दर्द के चार मरीज को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed