{"_id":"670811bf5fc46c72af0ac0c9","slug":"two-killed-one-policeman-injured-in-road-accidents-bulandshahr-news-c-30-vns1055-486173-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक सिपाही घायल
विज्ञापन
डासना/मसूरी। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि, एक सिपाही घायल हो गया। दो हादसे वेव सिटी और एक मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हवा हवाई रेस्तरां के पास स्कूटी सवार हिमांशु (28) की मौत हो गई और वेव सिटी क्षेत्र में एनएच-91 पर लालकुआं से दादरी की ओर जाने वाली रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से कासिफ (30) की मौत हो गई। डासना में मुख्य आरक्षी विकास कुमार वाहन वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली लेन पर हवा हवाई रेस्तरां के पास हादसा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि दिल्ली से मेरठ की ओर स्कूटी से जाते समय हिमांशु (28) पुत्र विनोद कुमार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हिमांशु दिल्ली के गोविंदपुरी के रहने वाले थे।
वहीं, वेव सिटी थाना क्षेत्र में लालकुआं से दादरी की ओर जाने वाली रोड पर बुधवार रात करीब पौने 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाबा पार्किंग के पास सड़क किनारे पंक्चर बनाने का काम करने वाले युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि युवक की पहचान बागपत के भटियारिया के सराय निवासी कासिफ (30) पुत्र रसीद के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बागपत के बिनौली दादरी निवासी बालेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई विकास यूपी पुलिस में मुख्य आरक्षी है। वर्तमान में वह बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात हैं। बुधवार रात वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। डासना पहुंचने पर वह कार से उतरकर सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक गौतमबुद्धनगर के दनकौर निवासी यश को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।