{"_id":"577fedfc4f1c1b6f0c7fcbb1","slug":"two-hundred-million-three-constituency-shine","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ से चमकेंगे तीन विधानसभा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 करोड़ से चमकेंगे तीन विधानसभा क्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। केंद्रीय योजनाओं से जनपद में होने वाले विद्युतीकरण के कार्य से विशेष तौर पर तीन विधानसभा क्षेेत्र अधिक चमकेंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों से अधिक प्रस्ताव आने के कारण इनमें अधिक काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की एमडी की मोहर लगने के साथ ही विद्युत विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना और आईपीडीएस योजना के तहत जनपद में करीब 300 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यह विकास कार्य एक अगस्त से शुरू कराए जाएंगे। सबसे अधिक प्रस्ताव सिकंदराबाद, बुलंदशहर और डिबाई विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं। यदि इन प्रस्तावों पर मोहर लग गई तो जिले में होने वाले विद्युत विकास कार्य का दो तिहाई विकास सिर्फ तीन विधानसभाओं में ही होगा।
विज्ञापन
दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत विद्युत विकास कार्यों से ग्रामीण उपभोक्ताओं को और आईपीडीएस योजना से शहरी उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
वहीं, अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना और आईपीडीएस योजना के अंतर्गत जो प्रस्ताव मिले हैं, उन्हें शामिल किया गया है। हमारा मकसद है कि योजनाओं के तहत जनपद का विद्युत विकास कार्य हो सके। अभी और प्रस्ताव आने हैं, जिन्हें शामिल किया जाएगा।