{"_id":"672509693415ebd17402a2fb","slug":"two-groups-clashed-in-jasnawali-while-playing-volleyball-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-124416-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वालीबॉल खेलने के दौरान जसनावली में भिड़े दो गुट, 10 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वालीबॉल खेलने के दौरान जसनावली में भिड़े दो गुट, 10 का चालान
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जसनावली में बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों के बीच वालीबाल खेलने के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर रात में एएसपी समेत थाना व चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को समझौता लिखकर दे दिया। वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जसनावली और सरदानगर में गांव के पास मैदान पर बृहस्पतिवार शाम को युवक वालीबाॅल खेल रहे थे। तभी जसनावली निवासी एक फौजी स्कूटी से वहां पहुंचा। एक्टिवा पर चौधरी लिखा था। फौजी युवक दूसरी बिरादरी का बताया जा रहा है। जिस पर वहां खड़े कुछ युवकों ने एक्टिवा पर चौधरी लिखा होने के बाद जातिसूचक शब्द कहते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। तब तो मामला शांत हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार देर रात में फौजी अपने साथ कुछ युवकों को लेकर पहुंचा और गांव के दूसरे पक्ष के युवकों से भिड़ने लगा। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ।
सूचना मिलने पर नई मंडी चौकी पुलिस, कोतवाली देहात पुलिस के साथ एएसपी सिटी ऋजुल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के लोग कोतवाली देहात पर भी पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता कोतवाली देहात में दे दिया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए दस लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ ऋजुल ने बताया कि मारपीट हुई थी कुछ लोगों ने इस दौरान पत्थर फेंक दिए थे। कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के लोग हिरासत में लिए गए, लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।