{"_id":"6986da06fa0507d94208bd39","slug":"two-friends-riding-bike-died-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-bulandshahr-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, आयुष-सूरज की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, आयुष-सूरज की मौके पर मौत
Sat, 07 Feb 2026 11:52 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:52 AM IST
सार
बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में फतेहगढ़ भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में आयुष और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ भट्टे के पास बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में आयुष (22) और सूरज (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक डिबाई के रहने वाले हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भर शवों को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई। दोनों युवकों की मौत से दोनों के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन