फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two clinics sealed in Khanpur, the person doing recce of the team caught

Bulandshahar News: खानपुर में दो क्लीनिक सील, टीम की रेकी करने वाला पकडा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two clinics sealed in Khanpur, the person doing recce of the team caught
बुलंदशहर/खानपुर। खानपुर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई की। टीम के आने की सूचना झोलाछाप को दिए जाने पर टीम ने एक युवक को मोबाइल फोन समेत पकड़ कर पुलिस को सुर्पुद कर दिया। उधर, टीम दो क्लीनिक को सील कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

खानपुर निवासी कक्षा आठ की छात्रा निधि सैनी का परिजनों द्वारा दो झोलाछाप से इलाज करवाया गया। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर छात्रा की मौत हो गई। बाद में परिजनों ने दोनों झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगा सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल ने जांच की। इस दौरान डॉ. प्रेमपाल व डॉ. प्रदीप के क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई। अन्य क्लीनिक का निरीक्षण करने के दौरान एक बाइक सवार युवक फोन पर लोगों को सूचना देते नजर आया। टीम जिधर भी जाती उस गली मोहल्ले में झोलाछाप की दुकानें बंद मिलती और बाइक सवार साथ चलता रहता। टीम ने बाइक सवार युवक को रुकवाकर पूछताछ की तो युवक ने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वह झोलाछाप है। क्षेत्र में झोलाछाप का वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है और जिसको स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की सूचना मिलेगी वह तुरंत वाट्सएप ग्रुप पर सूचना डाल देगा ताकि सभी झोलाछाप अलर्ट हो जाएं और दुकानें बंद कर दें। इससे सभी की दुकानें सील होने से बच जाती हैं। टीम ने युवक को पुलिस के सुर्पुद कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

--
कोट
खानपुर में छात्रा की मौत मामले में जांच कर दो क्लीनिक सील किए। साथ ही रेकी करने वाले एक युवक को पुलिस की सुर्पुदगी में सौंपा। युवक लगातार टीम की पल-पल की जानकारी अन्य झोलाछाप को दे रहा था। - डॉ. हरेंद्र बंसल, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed