फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two brothers died

दो सगे भाइयों की गंगा में डूबकर मौत, हाईवे किया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
two brothers died
नरौरा में गंगा में डूबे दोनों भाइयों के परिजन डिबाई कोतवाली के सामने जाम लगाते हुए। - फोटो : BULANDSHAHR
दो सगे भाइयों की गंगा में डूबकर मौत, हाईवे किया जाम
विज्ञापन

डिबाई/ नरौरा। तहसील क्षेत्र के राजघाट पर सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान सुबह वृंदावन निवासी दो सगे भाई गौरव व सौरभ गहरे जल में चले जाने से डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला। डिबाई सीएचसी पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एंबुलेंस देरी से आने और नरौरा पुलिस के दुर्व्यवहार करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी कर डिबाई कोतवाली के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
वृंदावन के मोहल्ला किशोरपुरा गौतमपारा निवासी चंद्र प्रकाश (चंदू कलई वाले) अपने पुत्र महेंद्र, बालकिशन, राधा किशन, पूरन, रामकिशन, बृजेश समेत अपने भाई गोपीराम व उनके पुत्र सहित अन्य पूरे परिवार के साथ बस से अमावस्या स्नान को सुबह राजघाट पहुंचे। सभी लोग सुबह करीब सात बजे स्नान कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि दस लोग नाव से टापू पर स्नान को चले गए। इसी दौरान गौरव (18) व सौरभ (16) पुत्र राधा किशन दोनों सगे भाई गहरे जल में नहाते समय डूब गए। शोर सुनकर गोताखोर ने छलांग लगाकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। करीब नौ बजे दोनों शव को निकाल लिया गया। सीएचसी पर चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने नरौरा पुलिस पर दुर्व्यवहार करने और एंबुलेंस देरी से आने पर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही प्राइवेट एंबुलेंस से दोनो शव पुलिस सुरक्षा में छतारी थाना तक जिले की सीमा से रवाना किया।
विज्ञापन

हाईवे पर लगा लंबा जाम
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर परिजनों द्वारा शव रख जाम लगाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों के द्वारा शव ले जाए जाने के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु किया। जाम के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को लोग कहते थे राम-लक्ष्मण की जोड़ी
मृतक गौरव (18) इंटरमीडिएट का छात्र था तो छोटा भाई सौरभ (16) नवीं का छात्र था। परिवार में सभी दोनों को राम-लक्षमण की जोड़ी कहते थे। दोनों पुत्रों की मौत पर मां बेसुध थी। मृतक के पिता राधा किशन ने बताया कि वह मजदूर है।
नाविकों के पास न बचाव किट न अन्य साधन
तहसील क्षेत्र राजघाट, कर्णवास, नरवर, नरौरा गंगा तटों पर दर्जनों नाव तथा मोटरबोट चलाई जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने इन वोट पर न तो नंबरिंग कराई है और न ही नाविक को पहचान पत्र दिए गए हैं। वर्ष में न इन के रख-रखाव मॉनिटरिंग होती है। मोटरबोट पर ईंधन खत्म होने पर नाव तट पर वापस लाने को संसाधन तक नहीं होते है। लोगों को बिना किट पहनाए ही क्षमता से अधिक यात्रियों का बैठाकर यात्रा कराने के साथ लोगों से मनमाफिक धनराशी वसूली जाती है। दूसरी और टापू पर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नही हैं।

एक माह में छह लोगों की डूबने से गई जान
नरौरा। क्षेत्र के गंगाघाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के इंतजामों के अभाव में आए दिन डूबने से लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। लेकिन प्रशासन कभी इसके लिए गंभीर नजर नहीं आता है। एक माह में नरौरा क्षेत्र के गंगाघाटों पर छह जानें स्नान के दौरान नदी में डूबने से हो चुकी हैं। इससे पूर्व 30 मार्च को नरौरा के गांधीघाट पर स्नान के दौरान अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मढौली निवासी जितेंद्र उर्फ पप्पू 30 वर्ष व चंद्रभान सिंह 35 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। इससे पूर्व राजघाट में 11 मार्च को कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी 15 वर्ष निवासी खुशहालगढ़ी थाना हरदुआगंज एवं ललतेश पुत्री भंवर सिंह 16 वर्ष निवासी किला चौढे़रा थाना नरौरा की डूबने से मौत हो चुकी है। लेकिन सुरक्षा इंतजामों के अभाव में गंगाघाटों पर मौत का कहर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed