{"_id":"307ae1cbbc80ede37297c459acc961e9","slug":"truck-hit-car-drivers-died-two-other-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कार चालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कार चालक को रौंदा, मौत
अमर उजाला, छतारी
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित दोराहे पर ट्रक की टक्कर से कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय कार चालक की मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव कस्बा डड्डू निवासी विनोद (28) पुत्र पृथ्वी सिंह शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे अपने चचेरे भाई बादाम सिंह के साथ कार में कहीं जा रहे थे।
छतारी दोराहे पर पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला।
दोनों को सीएचसी लाया गया जहां से विनोद को अलीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में विनोद ने दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
मृतक के चचेरे भाई घायल बादाम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।