{"_id":"64ea2c0ae69a4c93fc0c6129","slug":"troubled-by-the-molestation-of-daughters-the-woman-planted-flakes-to-flee-from-the-village-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-758-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेटियों के साथ छेड़छाड़ से परेशान महिला ने लगाए गांव से पलायन के फ्लैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेटियों के साथ छेड़छाड़ से परेशान महिला ने लगाए गांव से पलायन के फ्लैक्स
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटना और पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से परेशान महिला पलायन करने को मजबूर हो गई। इसको लेकर महिला ने गांव में पलायन के लिए फ्लैक्स लगा दिए। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई। शनिवार को सीओ ने महिला को जांच का आश्वासन दिया।
गांव निवासी महिला ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी नौवीं और एक दसवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव में रहने वाले तीन लड़के आए दिन उसकी बेटियों को परेशान और छेड़छाड़ करते हैं। इसको लेकर महिला ने लड़कों के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा लड़कियों का स्कूल छुड़वाने को बोल दिया। पीड़िता ने इस संबंध में 18 अगस्त को थाना प्रभारी से शिकायत की। मगर थाना प्रभारी ने भी आपसी विवाद बताकर बात टाल दी और कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद पीड़िता ने 24 अगस्त को एसएसपी बुलंदशहर से शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार शाम को पीड़िता ने फ्लैक्स लगाकर गांव से पलायन की घोषणा की। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं पुलिस भी गंभीरता दिखाने लगी। स्थानीय पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया और फ्लैक्स हटाने को कहा। महिला का कहना है कि पुलिस की ओर से अब कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने भी उनकी समस्या सुनी है। अब पलायन का कोई निर्णय नहीं है। पुलिस की कार्रवाई पर उम्मीद है।
विज्ञापन
वहीं सीओ डिबाई अजय कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला और किशोरी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।