फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tree Broken Fall HT line.

पेड़ की टहनी गिरने से टूटी एचटी लाइन, भगदड़

Tue, 08 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 08 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
 tree Broken Fall HT line.
नगर के जिला अस्पताल रोड पर शर्मा इंटर कॉलेज के पास बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से एचटी लाइन पोल समेत टूटकर गिर गई, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन




विद्युत लाइन सड़क से गुजर रही एआरटीओ की कार के ऊपर गिर गई। हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन भगदड़ मचने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।



वहीं, पेड़ और एचटी लाइन के पोल गिरने से दो कार समेत एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

 
शर्मा इंटर कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी बिजली की लाइन पर टूटकर गिर पड़ी।

जैसे ही लाइन आपस में टकराई, जोरदार फाल्ट के साथ ट्रिपिंग हो गई। दो पोल और करीब 100 मीटर की लाइन जमीन पर गिर गई। लाइन गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई।



करंट की अफवाह से भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला और दो व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को मामूली उपचार के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन



वहीं, एक पोल एक पैथोलॉजी लैब पर कार्यरत कर्मी बिट्टी की बाइक पर आकर गिरा और एक पोल एक कार के उपर आकर गिरा। जिससे वाहनों को काफी नुकसान हुआ।



इसके अलावा बिजली की लाइन वहां सड़क से गुजर रहे एआरटीओ की कार के उपर आकर गिर गई। एआरटीओ कार में नहीं थे। उनका ड्राइवर हादसे में बाल बाल बचा।



फॉल्ट होने के कारण लाइन ट्रिप हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लाइन टूटने से कारपोरेशन को करीब पांच लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।


कारपोरेशन अफसरों ने तत्काल लाइन को जुड़वाने के लिए कर्मियों को लगा दिया। लाइन टूटने से मोतीबाग सबस्टेशन और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ की टहनी बिजली लाइन के ऊपर गिर गई। जिसके कारण पोल और लाइनें गिर गईं। हालांकि लाइन गिरने से पहले ही ट्रिपिंग हो गई। इसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ।


लाइन को ठीक कराया जा रहा है। रात तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed