{"_id":"58f5073a4f1c1b387447198a","slug":"trash-worker-s-hand-shock-from-mother-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर से कटा मजदूर का हाथ, सदमे से मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशर से कटा मजदूर का हाथ, सदमे से मां की मौत
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रेशर मशीन से अनाज निकालने के दौरान बेटे के हाथ कटने का सदमा बूढ़ी मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। हादसे के दस घंटे बाद ही सदमे से मां चल बसी। घायल का गंभीर हालत में अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक का हाथ कटने और सदमे से उसकी मां की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव श्री का महमदपुर निवासी सतीश (45) पेशे से राजमिस्त्री है। वह गांव के ही एक व्यक्ति की थ्रेशर मशीन पर मजदूरी कर रहा था। रविवार रात वह साथियों संगगांव के किसान संजू के थ्रेशर मशीन ने गेहूं काट रहा था। रात करीब 10.00 बजे गेहूं काटते समय अचानक झटका लगने से सतीश का दायां हाथ थ्रेशर में चला गया।
विज्ञापन
साथियों ने तुरंत मशीन को बंद कर सतीश की जान बचाई। हादसे में सतीश का हाथ कंधे से कट गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बेटे के हाथ कटने की खबर जैसे ही बूढ़ी मां संतादेवी (70) को मिली तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। हादसे के 10 घंटे बाद ही वह चल सदमे से चल बसीं। सतीश के दो बेटे और दो बेटियां है।
सतीश के घायल होने और मां की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों, परिचितों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।