{"_id":"656f56dba6efccb6dd0413f6","slug":"traders-raised-demand-for-ban-on-sugarcane-vehicles-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1858-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जाम से परेशान व्यापारियों ने उठाई गन्ना वाहनों पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जाम से परेशान व्यापारियों ने उठाई गन्ना वाहनों पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
खुर्जा के मंदिर रोड पर चलता गन्नों से लदा ओवलोडेड ट्रक। संवाद
खुर्जा। जाम से परेशान व्यापारियों ने गन्ने से लदे ट्रकों के दिन के समय शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। इसको लेकर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक नगर से भी मांग रखी। स्थानीय पुलिस से भी ट्रकों के आने-जाने का समय निर्धारित करने की अपील की।
व्यापारी सुरक्षा फोरम जिला महामंत्री अविनाश तायल ने बताया कि शहर में वर्तमान में जाम की समस्या मुख्य अहम मुद्दा है, जिस पर कोई भी विचार नहीं कर रहा है। नगर पालिका की ओर से जेवर अड्डा पर यातायात सिग्नल तो लगाए गए हैं लेकिन अब भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
दरअसल जेवर, जहांगीरपुर, खुर्जा जंक्शन क्षेत्र से गन्नों से लदे ओवरलोडेड ट्रक खुर्जा से होकर पहासू की ओर जाते हैं। इसमें जेवर अड्डा चौराहा रास्ते में ही है, जिस कारण वहां पर ट्रक निकलने से जाम की समस्या बनी रहती है। दिनभर ट्रकों का संचालन होता है। दोपहर के वक्त स्कूलों की छुट्टी होने पर और अधिक समस्या रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में ट्रकों का संचालन दिन में बंद रहना चाहिए, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो। शाम के बाद जब बाजार बंद हो जाएं तब ट्रक चलें तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रकों को रोकने के लिए निरंतर चेकिंग की जाती है। समय निर्धारित करने के लिए अधिकारियों के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। उनके निर्देश के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।