{"_id":"6918b258c248ef5cf300b94f","slug":"tractor-and-mini-bus-collide-seven-passengers-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-143692-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रैक्टर और मिनी बस की हुई भिड़ंत, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रैक्टर और मिनी बस की हुई भिड़ंत, सात यात्री घायल
विज्ञापन
स्याना में सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान। संवाद
स्याना। नगर के बुलंदशहर-गढ़ मार्ग पर शनिवार रात मिनी बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मिनी बस में सवार दिल्ली निवासी एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी रेखा अपने अन्य परिजनों के साथ निजी बस से खानपुर कस्बे में अपने भाई के घर जा रही थीं।
नयागांव के पास मिनी बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार राजीव, गुड्डी, विनोद, लता, ईश्वर, करन और प्रशांत समेत कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
स्याना सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का इलाज जारी है।