{"_id":"658b28cc82c58160dc063b74","slug":"toys-will-be-made-from-plastic-collected-as-garbage-from-gram-panchayats-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-1675-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्राम पंचायतों से कूड़े के रूप में निकलने वाली प्लास्टिक से बनेंगे खिलौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्राम पंचायतों से कूड़े के रूप में निकलने वाली प्लास्टिक से बनेंगे खिलौने
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अब ग्राम पंचायतों से कूड़े के रूप में निकलने वाली प्लास्टिक से खिलौने, अन्य सामान बनाया जाएगा। इसके लिए सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत में गुलावठी फ्लाईओवर के पास 17 लाख रुपये की लागत से प्लांट लगाया गया है।
एडीओ ग्राम पंचायत चौधरी भगत सिंह ने बताया कि गांव से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए सभी ग्राम पंचायतों में कूड़ा पृथक्करण केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर गीले, सूखे कूड़ा को पृथक किया जाता है। गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार की जा रही है। वहीं सूखे कूड़े में निकलने वाली प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर खिलौने, अन्य सामान बनाया जाएगा। इसके लिए सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत में गुलावठी फ्लाईओवर के पास 17 लाख रुपये की लागत से प्लांट लगाया है। विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों ने निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को प्लांट पर लाकर रिसाइकिल किया जाएगा।