फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Torches rushed conscious 'Honor'

मशाल लेकर जागरूक करने दौड़े ‘साहब’

Fri, 03 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Torches rushed conscious 'Honor'
कालाआम चौराहे पर मशाल लेकर दौड़ते डीएम आंजनेय कुमार। - फोटो : ब्यूरो
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को सिकंदराबाद से शुरू हुई मशाल दौड़ में डीएम ने भी हिस्सा लिया। डीएम ने कालाआम चौराहे से मशाल दौड़ को रिसीव किया और 500 मीटर की दौड़ लगाई। अफसरों के साथ 500 युवाओं ने भी 100 किमी. की मशाल दौड़ में हिस्सा लेकर आम आदमी को 11 फरवरी को होने वाले मतदान का संदेश दिया।
विज्ञापन


एसएसपी सोनिया सिंह और सीडीओ जसजीत कौर ने सिकंदराबाद कोट के पुल पर मशाल रिले दौड़ का शुभारंभ किया। दो दिवसीय मशाल रिले दौड़ में 500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और हर एक प्रतिभागी को 400 से 500 मीटर दौड़ना होगा। 400-500 मीटर दौड़ने के बाद पहला प्रतिभागी दूसरे प्रतिभागी को मशाल पकड़ाएगा।
विज्ञापन


मशाल दौड़ शनिवार को भी जारी रहेगी। काला आम चौराहे पर जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मशाल दौड़ को रिसीव किया। डीएम ने भी 500 मीटर तक मशाल लेकर दौड़ लगाई और लोगों को मतदान का संदेश दिया। शनिवार को मशाल रिले दौड़ बीबीनगर, स्याना, अनूपशहर खुर्जा और गुलावठी पहुंचकर मतदाताओं को वोट के लिए जागरुक करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारपुर में एसडीएम नरौरा में एबीआरसी ने थामी मशाल
मशाल रैली का शिकारपुर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। एसडीएम उमाशंकर ने मशाल लेकर 500 मीटर की दौड़ लगाई। वहीं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरुकता के लिए स्लोगन लिखी पटटी दिखाई और नारे लगाए। 

इस दौरान नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू, ऋषिकुमार, नरेंद्र सिंह, हरीसिंह, धीरज शर्मा, केके शर्मा, सरोजिनी आदि उपस्थित रहे।  नरौरा में एबीआरसी एम यादव ने मशाल लेकर दौड़ लगाई।


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की काफी संख्या में छात्राओं के अलावा शिक्षकों अफसरों ने रैली का स्वागत किया। सीडीओ खुली जीप में खड़े होकर अभिवादन कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर रहे वाहनों को हटवाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed