{"_id":"5846fed74f1c1bf959448d30","slug":"tomorrow-licchavis-arrive-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल की लिच्छवी पहुंचेगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल की लिच्छवी पहुंचेगी आज
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने मंगलवार को फिर से ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। करीब 21 घंटे लेट होने के कारण कल यानि मंगलवार को आने वाली लिच्छवी अब बुधवार को आएगी। वहीं कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट रहीं। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ल ी हावड़ा रेल मार्ग पर सीता मढ़ी से आनंदविहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के आने का समय मंगलवार शाम करीब 5.10 बजे है। कोहरे के चलते करीब 21 घंटे देरी से चल रही लिच्छवी के बुधवार शाम तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके अलावा संगम एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस 16 घंटे, मुरी 7 घंटे, कालका 14 घंटे, महांनदा 10 घंटे और ऊंचाहार 18 घंटे, कालिंदी 3 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। घंटों तक ट्रेन में भूख प्यास से यात्री बेहाल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
घटे बसों के फेरे
कड़ाके की ठंड का कहर बस यात्रियों पर भी बरपा है। ठंड के कारण यात्रियों की संख्या घट गई है। इसलिए रोडवेज ने बसों के फेरे कम कर दिए हैं। इस दौरान शादी का सीजन होने के कारण बस यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मेंटनेंस के मामले में बुलंदशहर डिपो के हालात ठीक हैं। हाल ही डिपो को कई नई बसें मिली हैं। जिससे यात्रियों को ठंड में परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन बाहर से आनी वाली बसों के हालात ठीक नहीं है।