फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   today Will decide on anupshahr sugar mill.

आज होगा अनूपशहर शुगर मिल पर फैसला

Sun, 06 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 06 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
today Will decide on anupshahr sugar mill.
अनूपशहर शुगर मिल के भविष्य पर एनजीटी में सोमवार को सुनवाई होगी। एनजीटी में मिल प्रबंधन और केंद्रीय व स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन



इसके बाद शुगर मिल का भविष्य तय होगा। वहीं, एनजीटी के फैसले पर जिले के करीब 50 हजार किसानों की नजर टिकी हुई है।


हालांकि, मिल प्रबंधन इस बात से आश्वस्त है कि प्रदूषण बोर्ड से एनओसी मिलने के बाद एनजीटी का फैसला उनके पक्ष में आएगा।
बता दें कि, एनजीटी ने अनूपशहर शुगर मिल को नोटिस जारी कर प्रदूषण रोकने के मानकों को पूरा कराने का आदेश दिया था। मिल को प्रदेश और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन



18 अक्तूबर को मिल में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट को बोर्ड के अफसर सोमवार को एनजीटी के समक्ष पेश करेंगे। एनजीटी रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनूपशहर शुगर मिल प्रबंधन और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, मिल के मुख्य प्रबंधक एसकेएस चौहान का कहना है कि सोमवार को एनजीटी का फैसला आएगा।


मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र की सभी तैयारिया पूरी कर ली हैं। गन्ना खरीद  के लिए इंडेंट भी जारी कर दिया गया है। एनजीटी का आदेश मिलते ही गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी।


बता दें कि मिल से करीब 50 हजार किसानों का सीधा सरोकार है। एनजीटी का आदेश फेवर में नहीं आया तो किसानों को संकट का सामना करना पड़ सकता है।

अफसर विदेश यात्रा में मस्त, नहीं मिला कर्ज
बुलंदशहर। वेव शुगर मिल के अफसरों के विदेश की सैर में मशगूल होने से मिल को केंद्र के विशेष पैकेज का फायदा नहीं मिला।

केंद्र सरकार ने शुगर लॉबी को घाटे से उबारने के लिए ब्याज रहित ऋण देने की व्यवस्था की थी। ऋण के लिए केंद्र का नुमाइंदा वेव की चौखट तक पहुंचा, लेकिन साहब के विदेश में होने से ऋण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इससे वेव शुगर मिल को केंद्र से मिलने वाला चार करोड़ रुपये कर्ज नहीं मिला।



जिससे बकाया भुगतान की आस देख रहे हजारों किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जनपद की तीन शुगर मिलों को केंद्र के विशेष पैकेज का लाभ मिल गया है।


वेव शुगर मिल को कर्ज नहीं मिला है। वेव प्रबंधन की ओर से बताया गया था कि मिल के अफसरों के विदेश में होने के कारण कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed