फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   today can get jammed

संभल कर निकलें आज मिल सकता है जाम

Mon, 13 Jun 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 13 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
today can get jammed
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गंगा दशहरा पर मंगलवार को एनएच-24 पर डायवर्जन के चलते क्षेत्र में लोगों को जाम से दो चार होना पड़ेगा। बता दें कि गंगा स्नान के दौरान पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। जिसके चलते भारी वाहन कस्बे के भगवानपुर पुल से निकाले जाएंगे। सिंगल रोड होने के चलते यहां के स्थानीय लोगों समेत श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि गंगा दशहरा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते गढ़-मुरादाबाद हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाता है। रूट डायवर्जन के दौरान सभी भारी वाहन एनएच-24 से भगवानपुर गंगा पुल होते हुए दिल्ली और गजरौला जाएंगे।
विज्ञापन


बुगरासी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि डायवर्जन के दौरान मार्ग पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में जाम से बचने के लिए तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान के तहत सोमवार को दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया है और मंगलवार को शाम पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से बचने के लिए लागू की गई इस व्यवस्था में मुरादाबाद से दिल्ली रोड पर वाहनों को आगे जाने से रोक दिया जाएगा।

लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
क्षेत्र के कर्णवास में गंगा दशहरा मेला की तैयारी के लिये प्रशासन ने कमर कस ली है। लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबी लगाएंगे। आचार्य अखिलेश शर्मा ने बताया कि  पुराणों में प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कर्णवास पर स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।

वहीं, अनूपशहर गंगातट पर 14 और 15 जून को होने वाले गंगा दशहरा स्नान में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। एसडीएम अरुण कुमार यादव ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ गंगा दशहरा स्नान मेला की तैयारियों की समीक्षा की।


पालिका परिषद अनूपशहर में मेला कंट्रोल बनाया गया हैं। पालिकाध्यक्षा मंजू शर्मा  ने बताया कि नयाघाट, जाह्नवीद्वार, दिनेशघाट व लाल महादेव घाट पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित गंगास्नान के इंतजाम किए गए हैं। कोतवाली निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मेला के मद्देनजर पीएसी व अन्य थानों से भी पुलिस बल मंगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed