{"_id":"646b9709c912f223be0d5ba6","slug":"to-take-revenge-shot-the-murderer-in-front-of-the-court-bulandshahr-news-c-30-1-113307-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बदला लेने के लिए कचहरी के सामने हत्यारोपी पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बदला लेने के लिए कचहरी के सामने हत्यारोपी पर चलाई गोली
विज्ञापन
कचहरी रोड पर गोली लगने से घायल हत्या का आरोपी सनी।
- फोटो : bulandshahar
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के सामने पुलिस कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर ही सोमवार दोपहर को फायरिंग हुई। हत्या के मामले में तारीख पर आए एक आरोपी पर मृतक के भाई ने हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से फायर कर दिया। गनीमत रही कि तारीख पर आए आरोपी के हाथ और पेट पर छर्रे लगे हैं। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि, पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
गत अक्तूबर माह में नरसेना थाना क्षेत्र के गांव किरयावली निवासी मलखान सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी सनी सिंह समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। हालांकि, बीते दिनों आरोपी सनी सिंह जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आ गया था। सोमवार को उक्त प्रकरण में न्यायालय में तारीख थी। इस वजह से आरोपी सनी सिंह आया था। वहीं, मृतक मलखान सिंह का भाई मौहर सिंह भी तारीख के लिए कचहरी आया हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरोपी सनी सिंह कचहरी परिसर के बाहर सड़क पर एक दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था। उसी दौरान मोहर सिंह वहां पहुंच गया, जिसने तमंचा निकाला और सनी पर फायर कर दिया।
गनीमत रही कि गोली सनी के दाहिने हाथ और पेट को छू कर निकल गई। फायर की आवाज होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पनप गया। मौके से मात्र दस मीटर की दूरी पर पुलिस कार्यालय और कचहरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद थे। जो तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी मोहर सिंह को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भेज दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बोला मोहर, भाई की मौत का लेना है बदला
पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि वह आरोपी पक्ष से मौत का बदला मौत से लेना चाहता है। इसी कारण उसने सोमवार को सनी की हत्या की योजना बनाई।
भीड़भाड़ वाला है इलाका, लग गया जाम
कचहरी रोड पर डीएम कार्यालय, पुलिस कार्यालय और जिला न्यायालय चंद कदमों की दूरी पर ही स्थित हैं। इस कारण दिनभर यहां जाम और भीड़ भाड़ की स्थिति रहती है। सोमवार को भी वारदात के दौरान यहां काफी भीड़ थी। उसी दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी। अफरा-तफरी के माहौल से वहां जाम की स्थिति पनप गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद यातायात को सुचारु कराया। जिसे ठीक से शुरू होने में करीब आधा घंटे का समय बीत गया।
मलखान सिंह हत्याकांड के आरोपी पर मृतक के भाई ने बदला लेने की नियत से फायर किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी