{"_id":"692b264750fda4ebc9032017","slug":"throat-and-ear-pain-is-bothering-people-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-144479-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गले और कान का दर्द लोगों को कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गले और कान का दर्द लोगों को कर रहा परेशान
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज के कान की जांच करते विशेषज्ञ। संवाद
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने पर गले और कान में दर्द की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय के ईएनटी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 80 मरीज आ रहे हैं। सभी गला खराब, कान में दर्द, कम सुनाई देने व तेज जकड़न जैसी समस्या बता रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी बढ़ने पर गले और कान में संक्रमण की समस्या बन जाती है। शनिवार को ओपीडी में 87 मरीजों ने परामर्श लिया।
मौसम में नमी आने से वातावरण में संक्रमण फैल रहा है, जिससे गला खराब होने, कान में दर्द, सुनाई कम देना और तेज जकड़न जैसे लक्षण लोगों में दिख रहे हैं। शनिवार को जिला चिकित्सालय में ईएनटी के पास करीब 87 मरीजों ने तेज दर्द, कान बजना, गले में सूजन, निगलने में परेशानी, गले में खराश एवं दर्द आदि की शिकायत लेकर पहुंचे।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव, ठंडी हवाओं का प्रभाव और संक्रमण इसकी प्रमुख वजह है। कुछ मामलों में संक्रमण बार-बार लौटने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन, बिना गर्म कपड़े के बाहर निकलना, धूल एवं प्रदूषण के बीच रहने पर संक्रमण बढ़ रहा है। गले या कान में दर्द बढ़ने, सूजन बने रहने या बुखार आने पर पंजीकृत चिकित्सक से जांच कराने के बाद दवा का सेवन करें। कान या नाक में तेल या अन्य दवा बिना परामर्श न डाले। मरीज किरन ने बताया कि कान में दर्द होने पर चिकित्सक को दिखाया है। सीमा ने बताया कि बेटी के गले में खराश होने पर परामर्श एवं दवा ली है।
विज्ञापन
--
Iईएनटी ओपीडी में इन दिनों गले औैर कान की समस्या लेकर मरीज आ रहे है। जो मौसम बदलने पर संक्रमण एवं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बीमारी की चपेट में आ रहे है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI