फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three youths kidnapped a teenager from a tubewell and gang-raped

Bulandshahar News: ट्यूबवेल से किशोरी को उठा ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
अहार/ऊंचागांव। होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी को पड़ोसी गांव के प्रधान का बेटा और उसके दो साथी अगवा कर ले गए। आरोपियों ने यमुनापुर स्थित एक घर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घर में ही बंदकर भाग गए। परिजनों की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनकी निशानदेही पर शनिवार देर शाम को पुलिस ने किशोरी को बंधन मुक्त कराया। मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा (16) शुक्रवार को घर पर होली खेलने के बाद दोपहर में गांव के समीप ट्यूबवेल पर नहाने चली गई। इसी दौरान एक युवक ने उसको पकड़ लिया और ईंख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे पड़ोसी गांव निवासी कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोपी युवक उनको देखकर वहां से भाग निकला। इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी गांव के प्रधान के पुत्र और उसके दो साथियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

आरोपी डरा धमकाकर किशोरी को अपने साथ कार से बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की युमनापुरम कॉलोनी में ले गए। आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को मकान के अंदर बंदकर ताला लगाकर वहां से भाग गए। परिजनों ने जब छात्रा की तलाश की तो शनिवार को उन्हें आरोपी युवकों के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और अपहरणकर्ताओं में से एक को पकड़ लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि किशोरी को बुलंदशहर के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधन मुक्त करवाया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।


कोट
पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed