फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three women caught working in three districts in the name of fake teacher Amita Shukla

कितनी अमिता शुक्ला हैं: एक शिक्षिका और तीन जिलों में एक साथ नौकरी, एसटीएफ ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

Fri, 10 Mar 2023 08:40 PM IST
Vikas Kumar वाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर।
वाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर। Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

फर्जी शिक्षिका अमिता शुक्ला के नाम पर तीन जगह नौकरी करने का मामला संज्ञान में आ चुका है। तीन जिलों में शिक्षिकाएं एक ही दस्तावेज पर नौकरी कर रही हैं। 

विज्ञापन
Three women caught working in three districts in the name of fake teacher Amita Shukla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिछले दिनों गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल की मढ़ैया में पकड़ी गई फर्जी शिक्षिका अमिता शुक्ला के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अमिता शुक्ला के नाम और दस्तावेजों पर बुलंदशहर के साथ बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में भी दो अन्य महिला शिक्षिका नौकरी कर रही हैं। इस फर्जीवाड़े का खुलासा एसटीएफ की जांच में हुआ है। जबकि असली अमिता शुक्ला जनपद फतेहपुर की निवासी है।

विज्ञापन

पिछले दिनों जनपद के बीएसए को एसटीएफ से एक पत्र प्राप्त हुआ था। बीएसए ने जब पत्र में अंकित शिक्षिका अमिता शुक्ला की जांच कराई तो वह फर्जी निकली। बताया कि वह वर्ष 2014 से बुलंदशहर में तैनात हैं। सबसे पहले ऊंचागांव ब्लॉक, फिर अगौता और अब गुलावठी ब्लॉक के गांव बराल की मढ़ैया में नौकरी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया तो वह सब फतेहपुर के पाए गए। वहीं अब एसटीएफ की जांच में अमिता शुक्ला जिन शैक्षणिक प्रमाणपत्रों पर नौकरी कर रही हैं, उन्हीं पर दो और अन्य महिलाएं बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में नौकरी करती पाई गई हैं। 

विज्ञापन

बताया कि इन सभी के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन समेत सभी प्रमाण पत्र एक जैसे और सभी के अंक भी समान हैं। असली अमिता शुक्ला इस समय फतेहपुर के बिजईपुर प्राथमिक विद्यालय बरहा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। 

बीएसए के अनुसार फर्जी शिक्षिका अमिता शुक्ला पुत्री ब्रह्मदत्त शुक्ला के दस्तावेज फतेहपुर खखेरू के हैं। इंटरमीडिएट की मार्कशीट चौधरी शिव सहायक सिंह इंटर कॉलेज फतेहपुर की है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी इसी जनपद के हैं, जो फर्जीवाड़ा कर लगाए गए हैं। तीन जिलों में एक ही शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर शिक्षिका नौकरी कर रही हैं। फर्जी शिक्षिका का वेतन पहले ही रोका जा चुका है। उसे नोटिस दिया तो उसने मेडिकल का हवाला दिया है। जल्द ही उसे बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

फर्जी शिक्षिका अमिता शुक्ला के नाम पर तीन जगह नौकरी करने का मामला संज्ञान में आ चुका है। तीन जिलों में शिक्षिकाएं एक ही दस्तावेज पर नौकरी कर रही हैं। एसटीएफ की रिपोर्ट मिली है। शिक्षिका को बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही स्कूल महानिदेशक एवं एसटीएफ को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। - बीके शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed