{"_id":"67605dc284a2ea095b067801","slug":"three-thieves-including-stolen-bike-arrested-13-bikes-recovered-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126588-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चोरी की बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चोरी की बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद
विज्ञापन
स्याना कोतवाली पुलिस की हिरासत में चोर व बरामद सामान। संवाद
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की कुल 13 बाइक पुलिस ने बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जनपदों से बाइक चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते और बेचते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खुर्जा नगर कोतवाली की एक टीम रविवार देर रात गांव ईजू मोजपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से तीन वाहन चोरों को चोरी की एक बाइक और एक तमंचा के साथ पकड़ लिया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में नजदीक ही एक खेत में चोरी की 12 बाइक छिपाए जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम ने खेत से चोरी की सभी बाइक बरामद कर लीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णा, अश्वनी कुमार और गुलशन निवासी गांव बुढ़ेना थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाजार एवं बरात घरों के आसपास से शादियों के वक्त बाइक चोरी कर उन्हें बेच दिया करते थे। इन पर खुर्जा नगर और गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-24 में सात आपराधिक वाद दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है।