{"_id":"64fdf4c180460eda3d03cf05","slug":"three-storey-complex-to-be-built-in-transport-nagar-at-a-cost-of-rs-5-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-4079-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रांसपोर्ट नगर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रांसपोर्ट नगर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण गंगानगर की तरह ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगा। इसके लिए प्राधिकरण अफसरों ने जगह चिन्हित कर ली है। ट्रांसपोर्ट नगर में 2771 वर्ग मीटर क्षेत्र में 60 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। यहां करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा।
प्राधिकरण अब तक व्यवसायिक कार्य करने के लिए सुनहरा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और गंगानगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स तैयार करवा चुका है। इन दोनों कॉम्प्लेक्स में अधिकतर दुकानें उठ चुकी हैं। इसके बाद प्राधिकरण ने गंगानगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व कम्युनिटी सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर में खाली पड़ी जमीन पर 60 दुकानों का तीन मंजिला एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई है। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता सिराज अहमद ने बताया कि व्यवसायिक कार्य करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में 2771 वर्ग मीटर एरिया में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगा। इसके लिए ड्रॉइंग तैयार कर ली है। अब स्ट्रक्चर तैयार कराया जा रहा है। करीब पांच करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होगा।
ट्रांसपोर्ट नगर में प्राधिकरण व्यवसायिक कार्य करने के लिए तीन मंजिला 60 दुकानों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कराएगा। कॉम्प्लेक्स के लिए स्ट्रक्चर तैयार करवाया जा रहा है। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष