फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three lakh people did not get electricity for 14 hours

Bulandshahar News: तीन लाख लोगों को 14 घंटे नहीं मिली बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three lakh people did not get electricity for 14 hours
बुलंदशहर/ खुर्जा जंक्शन/ पहासू/ गुलावठी/ ऊंचागांव। उमस भरी गर्मी में रविवार रात और सोमवार को जिले के तीन लाख लोगों को 14 घंटे तक बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा। नगर में करीब तीन घंटे की बिजली कटौती ने लोगों की नींद में खलल डाला।
विज्ञापन

पहासू के 56 और खुर्जा के 14 गांवों में रात भर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जबकि गुलावठी में ट्रांसफार्मर बदलने में देरी के खिलाफ सोमवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा ऊंचागांव के नरसेना क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण बार-बार केबल में फाल्ट होने से लोगों को परेशानी हुई। जबकि शिकारपुर, स्याना, डिबाई, अहार, नरौरा, छतारी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

पलड़ा झाल बिजलीघर पर हुआ फाल्ट

पलड़ा स्थित बिजलीघर की मशीनों में आई खराबी से पहासू तथा क्षेत्र से जुड़े 56 गांवों की बिजली कटी रही। बिजलीघर से जुड़े पहासू टाउन फीडर, काली नदी फीडर तथा जरारा फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल होने से किसानों को सिंचाई से लेकर चारा काटने की परेशानी हुई। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पलड़ा बिजलीघर पर 132 केवी की लाइन पर स्थापित 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने की वजह से सप्लाई बाधित हो रही है। निगम के अभियंता और तकनीशियन लाइन को ठीक करने में जुटे हैं। वहीं खुर्जा जंक्शन के मैना मौजपुर, कलंदरगढ़री, किश्वागढ़ी गांव समेत, कृष्णानगर, मानसिंह नगर, रेलवे रोड, प्रसादी नगर, विमला नगर, बापू नगर आदि कॉलोनी में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजलीघर पहुंचीं महिलाएं

गुलावठी। मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति ठप होने पर सोमवार की सुबह महिलाओं ने मैन बाजार स्थित बिजलीघर पहुंच कर सप्लाई बहाल करने की मांग की। 22 जून को बिजलीघर पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया था। जिससे सैदपुर रोड, सैनी नगर, रेलवे रोड, मोहल्ला पीरखां का कुछ भाग, मोहल्ला श्यौदत्त व आदर्श नगर की आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत विभाग द्वारा 23 जून की देर शाम नया ट्रांसफार्मर रख दिया गया तथा देर रात आपूर्ति शुरू कर दी। महिलाओं राजकुमारी, राखी, मधु आदि का आरोप था कि विद्युत कर्मचारियों ने रात में मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति खंभे से काट दी। बिजलीघर पहुंची महिलाओं ने फोन पर अवर अभियंता से बात की। अवर अभियंता बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर में लीकेज और ओवरलोडिंग की समस्या के चलते कॉलोनी की आपूर्ति काटी गई। लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए बारी-बारी से क्षेत्रवार आपूर्ति दी जा रही है। हंगामे के बाद आदर्श नगर कॉलोनी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
आए दिन फुंक रहा बिजली का केबिल

ऊंचागांव। क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र दौलतपुर कलां से विद्युत आपूर्ति नरसेना गांव के लिए बिजली सप्लाई देने वाले केबल पर ओवर लोड होने के कारण आए दिन जल रहा है। लोगों का आरोप है कि बिजली का केबिल जर्जर हो चुका है और ओवरलोड होने के चलते आए दिन फुंक रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार और रविवार की रात को लगातार दो दिन केबिल में आग लग गई। जिसके चलते पूरे गांव की बिजली कई घंटे तक बाधित रही। इससे पहले भी कई बार केबिल में आग लग चुकी है।




पिछले 24 घंटे में बिजली कटौती की स्थिति

क्षेत्र कटौती

बुलंदशहर 04 घंटे

स्याना 10 घंटे

पहासू 24 घंटे

छतारी 06 घंटे

औरंगाबाद 08 घंटे

नरसेना 08 घंटे

चोला 07 घंटे

खानपुर 08 घंटे

जहांगीराबाद 05 घंटे

ककोड़ 08 घंटे

कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्या के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। तापमान में कमी आने के बाद भी बिजली की मांग कम नहीं हुई है। समस्याओं का स्थाई समाधान किया जा रहा है। - सैयद अब्बास रिजवी, चीफ इंजीनियर, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed