{"_id":"58c59de44f1c1be35fdc4408","slug":"three-honorable-in-the-race-of-red-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती की दौड़ में तीन माननीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती की दौड़ में तीन माननीय
शशि कुमार श्रीवास्तव, बुलंदशहर
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा में पहुंचे माननीय अब मंत्री पद की दौड़ में लग गए हैं। लालबत्ती पाने के लिए सभी माननीय बेताब नजर आ रहे हैं, लेकिन जिले में तीन की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि किसे लालबत्ती से नवाजा जाएगा? भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में रिकॉर्ड जीत हासिल की है।
जिले की सभी सातों सीटे भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने नाम कर ली। ऐसे में जिले को एक लाल बत्ती की संभावना दिख रही है।
बुलंदशहर : वीरेंद्र सिंह सिरोही
लाल बत्ती की दौड़ में सदर सीट से विजेता वीरेंद्र सिंह सिरोही सबसे आगे हैं। सिरोही पहले कैबिनेट मंत्रालय संभाल चुके हैं। वह राजस्व मंत्री रहे हैं। नौकरशाही संभालने का तर्जुबा उनका सबसे मजबूत पक्ष है। साथ ही वह राजनाथ सिंह के बेहद करीबी माने जाते है।
विज्ञापन
अनूपशहर : संजय शर्मा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सलाहाकार और अनूपशहर से विजेता संजय शर्मा भी मंत्री पद की रेस में हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती के चलते ही टिकट वितरण में संजय शर्मा ने दिग्गजों को पछाड़ा था। अपने सलाहकार के लिए केंद्रीय मंत्री फिर से जोर लगा सकती हैं। साफ-सुधरी छवि और उनकी उच्च शैक्षणिक योग्यता प्लस प्वाइंट है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद : विमला सोलंकी
दूसरी बार विधायक बनी विमला सोलंकी भी मंत्री पद की दौड़ में बताई जाती हैं। विमला सोलंकी को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह खेमे का माना जाता है। दोबारा विधायक बनने, विधानसभा में उनकी सक्रियता और महिला होने के कारण उन्हें इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।