{"_id":"57dd85c14f1c1b9d33d47631","slug":"thermal-power-plant-in-the-way-of-charcoal-made-snag","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल पावर प्लांट की राह में रोड़ा बना कोयला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल पावर प्लांट की राह में रोड़ा बना कोयला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिजलीघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टीएचडीसी को थर्मल पावर प्लांट के लिए कोल लिंकेज (कोयला लिंकेज) की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में सिंचाई विभाग के रेगुलेटर समेत तमाम कार्यों पर ब्रेक लग गया है। टीएचडीसी खुर्जा के अरनिया ब्लाॅक में 1201 एकड़ क्षेत्रफल में 1360 मेगावाट उत्पादन क्षमता का थर्मल पावर प्लांट लगा रहा है। अब तक जिला प्रशासन फंड की दिक्कत से जूझ रहा था।
टीएचडीसी ने पूर्व में थर्मल पावर प्लांट के लिए कोल लिंकेज की मांग केंद्र सरकार से की थी, ताकि पावर प्लांट को बिजली उत्पादन करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति की जा सके। कोयला और पानी के इस्तेमाल से थर्मल पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोल ब्लाॅकों का आवंटन रद्द होने के बाद कोयले का उत्पादन लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मांग अधिक और उत्पादन कम होने के कारण कोल लिंक की स्वीकृति टीएचडीसी को नहीं मिली है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मश्रि ने बताया कि टीएचडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अब तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। यदि ऐसा हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन