{"_id":"69ff6fc74803b575ce04e09c","slug":"there-will-be-relief-from-traffic-jam-four-lane-bypass-will-be-built-till-ramghat-tiraha-bulandshahr-news-c-30-ald1006-881796-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जाम से मिलेगी मुक्ति, रामघाट तिराहे तक बनेगा फोरलेन बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जाम से मिलेगी मुक्ति, रामघाट तिराहे तक बनेगा फोरलेन बाईपास
विज्ञापन
बुलंदशहर। अलीगढ़-रामघाट मार्ग पर नरौरा क्षेत्र के गांव जरगवां में लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने जा रही है। नरौरा क्षेत्र के गांव जरगवां से रामघाट तिराहे तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। इस परियोजना से नरौरा परमाणु केंद्र तक पहुंचना आसान होगा। वहीं, रामघाट में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
अलीगढ़-रामघाट मार्ग नरौरा होते हुए रामघाट तक जाता है। नरौरा परमाणु केंद्र जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। वहीं, रामघाट गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। नरौरा क्षेत्र के गांव जरगवां में घनी आबादी होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रताप सिंह ने बताया कि अलीगढ़-रामघाट मार्ग को फोरलेन किए जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। जनपद में इस मार्ग की दूरी करीब छह किलोमीटर है। जरगवां तक सड़क को फोरलेन बनाने के साथ ही जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जरगवां से रामघाट तिराहे तक नया बाइपास बनाया जाएगा। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस बाइपास के निर्माण के लिए 9.75 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। किसानों को मुआवजे के रूप में लगभग 23 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। परियोजना की कुल लागत 39 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।